हाल में पोस्ट की गई लेख

लेबल

LATEST:


सामान्य ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामान्य ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 सितंबर 2015

क्या ये राज जानते हैं....

कड़वा है मगर सच है
***************************

1. शेर दिन में 20 घन्टे सोता है अगर मेहनत सफलता की कुंजी होती तो गधे
जंगल के राजा होते।
2. कोई आपको धोखा दें यह उसकी गलती है
वही इन्सान अगर आपको दोबारा धोखा दे तो यह आपकी गलती है।
3. अच्छी जिन्दगी जीने के दो ही तरीके है
जो पसन्द है उसे हासिल कर लो
जो हासिल है उसे पसन्द करना सीख लो।
4. दुनिया की सबसे सस्ती चीज है सलाह
एक से माँगो हजारो से मिलती है
और सबसे मँहगा है सहयोग
हजारो से माँगो एक से मिलता है
5. कठीन समय मे समझदार व्यक्ति रास्ता खोजता है ओर कायर बहाना।
6. झुकता वही है जिसमें जान सोती है
अकडना तो लाश की पहचान होती है।
7. जिसने खरचा (व्यय) कम करने की बात सोची
समझ लो उसने कमाने की अक्ल खो दी।
8. हीरे की काबलियत रखते हो तो अंधेरो में चमका करो
रोशनी में तो काँच भी चमकते है।
9. अपने होसले को ये मत बताओ की तुम्हारी तकलीफ कितनी. बडी है
अपनी तकलीफ को बताओ की तुम्हारा होंसला कितना बडा है।
10. जिंदगी मे जो हम चाहते है वो आसानी से नही मिलता
लेकिन जिँदगी का सच ये है की
हम भी वही चाहते है
जो आसान नही होता।
11. आप चाहे कितने भी अच्छे काम करो
या कितने भी इमानदार बनो.,..
पर दुनिया तो आपकी एक गलती का इन्तजार कर रही है।
12. खुश हूं और सबको खुश रखता हुँ
लापरवाह हुँ फिर भी सबकी परवाह करता हुँ
मालुम है कोई मोल नही मेंरा
फिर भी अनमोल लोगो से रिस्ता रखता हूं.

प्रस्तुति : राजेश मिश्रा 

गुरुवार, 24 मई 2012

सामान्य ज्ञान /General Knowledge


1. महाराणा सांगा व बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस जिले में हुआ था।

- भरतपुर

2. अष्टभुजाकार वाद्य है।

- घेरा

३. कामधेनु योजना शुरू की गई।

- 1997

4. ब्रिटिश साम्राज्य के किस सदस्य के स्वागत में जयपुर शहर को 1876 में गुलाबी रंग से रंगवाया गया।

- प्रिंस अलबर्ट

5. राजपूत वैदिक आर्यो की संतान है, इस मत के प्रतिपादक थे।

- गौरीशंकर हीराचंद ओझा

६. किस अनुच्छेद में संसद को संविधान के किसी भी भाग में परिवर्तन करने का अधिकार है।

- अनुच्छेद 368

7. अंतरराज्यीय नदियों या नदी-घाटियों के जल के वितरण एवं नियंत्रण से संबंधित विवादों के लिए संसद विधि द्वारा निर्णय कर सकती है।

- अनुच्छेद 262

8. किस अनुच्छेद में सर्वोच्च न्यायालय के गठन का वर्णन है।

- अनुच्छेद 124

9. पांडिचेरी की स्थापना किसने की।

- फ्रांसिस मार्टिन

10. भारत में फ्रांसीसियों की प्रथम कोठी किसने स्थापित की थी।

- फैंको कैरों


11. कोलकता की नींव किसने रखी थी।

- जॉर्ज चारनौक

12. पृथ्वी की अक्षीय चाल को क्या कहते हैं।

- घुर्णन, परिभ्रमण

13. पृथ्वी की कक्षीय चाल को कहते हैं।

- परिक्रमण

14. वायु सेना की दक्षिणी-पश्चिमी कमांड कहां पर स्थित है।

- जोधपुर

15. वायु सेना की पूर्वी कमांड कहां पर स्थित है।

- शिलांग

16. जल सेना की पूर्वी कमांड कहां पर स्थित है।

- विशाखापट्टनम

17. थल सेना की दक्षिणी-पश्चिमी कमांड कहां पर स्थित है।

- जयपुर

18. वायु सेना की ट्रेनिंग कमांड कहां पर है।

- बेंगलूर

19. थल सेना की दक्षीण कमांड का कहां पर स्थित है।

- पुणे

20. थल सेना का प्रधान कौन होता है।

- चीफ ऑफ दी आर्मी स्टाफ

21. डीग महल किसने बनवाया था।

- राजा बदन सिंह