हाल में पोस्ट की गई लेख

लेबल

LATEST:


CHUTKULE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
CHUTKULE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 सितंबर 2014

Jokes_Chutkule_Latife

गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले

शर्मा जी जंगल के रास्ते अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक चुडै़ल ने उसका रास्ता रोका और बोली- हा हा हा मैं चुडैल हूं।
शर्मा जी- मुझे मालूम है और तेरी एक बहन मेरे घर पर है।

बहुत देर से छोटे कद का बच्चा डोरबेल बजाने की कोशिश कर रहा था। तभी वहां से एक आदमी गुजरा और उसने बच्चे को बेल बजाने की कोशिश करते देखा। मदद के लिए उसने बेल बजा दी और बच्चे से पूछा, और कुछ?
बच्चा बोला- अब भागो।

डेडी: बेटा, आजकल में देख रहा हूँ कि जब भी में तुम्हारी पिटाई लगाता हूँ तो तुम कोई प्रतिक्रिया ही नहीं करते, कैसे अपना गुस्सा कंट्रोल करते हो तुम?
बेटा: में तुरंत जाकर टॉयलेट साफ करने लगता हूँ।
डेडी: इससे गुस्सा शांत करने में कैसे मदत मिलती हैं।
बेटा: वो ऐसे कि में, टॉयलेट की सफ़ाई के लिए आपका टूथ ब्रश इस्तेमाल करता हूँ।

जानवरों की विशेषताएं -:
बन्दर - बुद्धिमान
कुत्ता – वफादार


आप कृपया इससे आगे मत पढ़ना …

मान जाओ …
मत पढ़ो …

गधा – वही करता है जिस काम को मना करो …. !

एक शर्मिला लड़का एक लड़की से शादी करना चाहता था पर उससे कह नहीं पाता था।
आखिरकार उसने फुसफुसाकर कहा: क्या तुम अपनी चिता में मेरे हाथ से आग लगवाना पसंद करोगी।


बिल देखकर मरीज भड़क गया। वह बोला: डॉक्टर साहब , आपने ऐसा बिल बना दिया है कि मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ गया है।
डॉक्टर: उसका भी इलाज है। पांच सौ रुपये लगेंगे।


बीवी: किचन से अजी सुनते हो आजकल में खुबसूरत होती जा रही हूं।
संता: तुम्हे कैसे लगा।
बीवी: आजकल मेरी खुबसूरती देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।

संता: जब मैं अच्छे कपड़े पहनकर सब्जी लेने जाता हूं तो महंगी सब्जी मिलती है और गंदे कपड़े पहनकर जाता हूं तो सस्ती मिलती है।
संता की बीवी: एक काम करो , कल से फटे कपड़े पहनकर जाया करो , फ्री में मिलेगी।


प्रीति ने कहा- रामू,आज तुमने बहुत कीमती फूलदान तो़ड दिया। आज के बाद ऎसी गलती की तो मार मार कर सिर गंजा कर दूंगी। समझे ?
रामू- जी समझ गया।
प्रीति- क्या समझे ?
रामू- यही कि मालिक भी किसी ऎसी ही गलती का अंजाम भुगत रहे हैं।


संता और बंता शिकार खेलने के लिए निकले। वे घने जंगल से गुजर रहे थे कि अचानक एक शेर उनके सामने आ गया।
शेर ने दोनों को देखा और फिर न जाने क्या सोच कर चुपचाप वहां से चला गया।
डरते डरते बंता बोला: संता तू आगे जाकर देख कि शेर कहां गया है और मैं पीछे जाकर देखता हूं कि शेर कहां से आया था।

एक नए ऐक्टर को फिल्म में पागल का रोल मिला। उत्साह से भरा वह डायरेक्टर के पास पहुंचा और बोला: सर , मैं इस रोल में जान फूंक देना चाहता हूं।
डायरेक्टर बोला: ऐसा हो सकता है। तुम्हें कुछ करने की जरूरत नहीं। बस जैसे हो वैसे ही दिखते रहो।


संता एक दिन कुछ ज्यादा ही पी गया। उसे भूख लगी तो एक रेस्त्रां में चला गया। बैरा आया। संता ने ऑर्डर दिया।
आधा घंटे बाद बिल मांगा। बैरा बिल ले आया। संता ने बिल अदा कर दिया। बैरा फिर आकर खड़ा हो गया।
संता: अब क्या है। बिल अदा कर दिया,टिप भी मिल गई।
बैरा: साहब अब खाना ले आऊं।


बारिश की
एक बूंद – आपको खुशी दे …
दो बूंद – हंसी दे …
तीन बूंद – तंदुरुस्ती दे …
चार बूंद – कामयाबी दे …
पांच बूंद – …

बस कर यार वरना सर्दी हो जायेगी … !

संता (बंता से) : यार लग रहा है मुझे बर्ड फ्लू हो गया है।
बंता (संता से) : तुझे कैसे पता ?
संता : यार मेरा कल से उड़ने का मन कर रहा है।


समोसा ने आलू से कहा: जब मैं फ्राय होता हूं तो तुम्हें कवर कर करके गरम तेल से बचा लेता हूं। क्योंकि मैं तुम्हें प्यार करता हूं।
आलू: जब लोग तुम्हें फोड़ कर खाते हैं तो मैं उनक मुंह जला देता हूं। क्योंकि आई लव यू टू।
मॉरल ऑफ स्टोरी: इनकी लव स्टोरी पर न जाएं समोसा ठंडा करके खाएं

संता: बचपन में मां की बात सुनी होती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
जज: क्या कहती थी मां?
संता: जब बात ही नहीं सुनी तो कैसे बताऊं क्या कहती थी।


एक खरगोश रोज़ लौहार की दुकान पर जाकर कहता था: गाजर है।
लौहार इंकार कर देता।
एक दिन लौहार को गुस्सा आया और उसने खरगोश के दांत तोड़ दिए।
फिर
फिर क्या।
अगले दिन खरगोश फिर आया और बोला: गाजर का जूस है क्या।

रेल के डिब्बे में एक सज्जन ने अपने सामने वाले व्यक्ति को चुपचाप बैठे देखकर बातचीत करने के इरादे से कहा- भाई साहब आपका रूमाल नीचे गिर गया है।
इस पर उस व्यक्ति ने कहा- मेरा रूमाल गिर गया है, इससे आपको क्या मतलब? आपका कोट सिगरेट से जल रहा है, पर मैंने तो कुछ नहीं कहा

बांकेलाल - यार मैं सोचता था कि इस दुनिया में सिर्फ मैं ही उल्लू हूं।
प्यारेलाल - क्यों क्या हुआ?
बांकेलाल - कल मैंने अपनी पत्नी को कश्मीरी सेब लाने को कहा था।
प्यारेलाल - तो क्या हुआ?
बांकेलाल - आज कश्मीर से फोन आया कि उसने सेब खरीद लिए है।

डॉक्टर: सौरी,मैं आपके पति का इलाज नहीं कर सकता।
पत्नी: क्यूं।
डॉक्टर: क्यूंकि मैं घोड़ों का डॉक्टर हूं।
पत्नी: तभी तो मैं आपके पास आई हूं,क्योंकि यह नींद में लात मारते हैं।


मोटू सेठ डॉक्टर से- ‘वज़न कम करने का कोई उपाय बताइए।
डॉक्टर- ‘365 दिन तक रोज़ सुबह 8 किमी. दौड़ लगाओगे तो ही वज़न कम हो पाएगा।
365 दिन बाद मोटू सेठ डॉक्टर को फोन पर- ‘बड़ी मुसीबत में फंस गया हूं डॉक्टर साहब।
डॉक्टर- ‘क्यों, वज़न कम नहीं हुआ क्या?
मोटू सेठ- ‘वज़न तो कम हो गया, लेकिन रोज़ 8 किमी. दौड़ते-दौड़ते मैं अपने घर से 3000 किमी. दूर पहुंच गया हूं। अब घर कैसे आऊं?’


एक आदमी फिल्म ‘धूम-2’ देखने सिनेमा हॉल गया। जब फिल्म खत्म हुई, तो सारे लोग हॉल से बाहर आ गए, लेकिन वह आदमी आराम से अपने सीट पर बैठा रहा। थोड़ी देर बाद सिक्योरिटी गार्ड आए और उससे पूछा, ‘अभी तक बाहर क्यों नहीं गए।’
जवाब में वह आदमी कहता है, ‘फिल्म के अंत में कहा गया था कि धूम-3 जल्दी ही आ रही है। बस उसी का इंतज़ार कर रहा हूं।’

बंता: ट्रक को देखकर तुम कांपते क्यूं हो।
संता: एक ट्रक डाईवर मेरी बीवी लेकर भाग गया था, हर बार लगता है कि जैसे उसको वापस करने तो नहीं आया है।

संता बंता पेपर देने के बाद लड़ रहे थे।
सर: तुम लोग क्यूं लड़ रहे हो।
संता: यह पागल पेपर खाली छोड़ कर आया है।
सर: तो क्या हुआ।
संता: क्यूंकि मैं भी तो पेपर खाली छोड़ कर आया हूं,अब टीचर को लगेगा कि हम दोनों ने नकल की है।

तीन चींटी रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं कि अचानक उस रास्ते से हाथी गुजरता हैं।
वहां बैठी एक चींटी हाथी से बोली- ऎ हाथी मुझसे कुश्ती लडोंगे।
बाकी चींटियां- अरे रहने दो यार बेचारा अकेला हैं।

हैरी: डॉक्टर ने कहां था कि वो दो हफ्तो में मुझे पैरों पर खड़ा कर देगा।
चैरी: अच्छा क्या वो ऐसा कर पाया।
हैरी: हा उसका बिल चुकाने के लिए मुझे अपनी कार जो बेचनी पड़ी।


बस बहुत देर से स्टैण्ड में ही खडी थी, एक यात्री ने तंग आकर बस ड्राइवर से कहा क्यों भाई, ये खटारा कब चलेगी ?
ड्राइवर- जब कचरा भर जाएगा।

तुम इस लड़की को जानते हो ?
हां , कभी मैं इसके साथ सोया करता था
अच्छा ! कब ? कहां ?
जब मैं स्कूल में पढ़ता था , साइंस की क्लास में !

संता ने चैलेंज किया कि वह कुतुब मीनार को सिर पर रख कर मुंबई ले जा सकता है।
इस पर सारी मीडिया वहां पहुंच गई।
तब संता ने मीडिया से कहा: बस कोई कुतुब मीनार उठा के उसके सिर पर रख दे।

एक ट्रेन बहुत देर बाद चली।
मुस्लिम बोला: या अली बला टाली।
हिंदु बोला: जय बजरंग बली।
फनी सरदार बोला: अरे अली और बली, ट्रेन अपनी नहीं, साथ वाली चलीं।

सोनू : मां , क्या परी आकाश में उड़ती है ?
मां : हां बेटा।
सोनू : तो अपनी कामवाली क्यों नहीं उड़ती ?
मां : बेटा , वह परी नहीं है।
सोनू : लेकिन पापा तो उसे परी कहते हैं।
मां : कोई बात नहीं , कल सुबह उड़ जाएगी।

मम्मी(श्याम से)- तुम रो क्यों रहे हो ?
श्याम- मेरे मास्टर जी बहुत बीमार थे, वह....
मम्मी- क्या वे मर गए?
श्याम- नही, वे ठीक हो गए है, कल से स्कूल आने वाले है।

एक पोल्ट्री फॉर्म का मालिक एक दिन फॉर्म में बोला,कल से सबको दो - दो अंडे देने है जो नहीं देगा उसे मैं काट डालूंगा।
अगली सुबह सब मुर्गियों ने दो - दो अंडे दिए मगर एक ने सिर्फ एक ही अंडा दिया। मालिक ने इसकी वजह पूछी तो जवाब मिला,जनाब , यह भी आपके डर से दिया है वरना मैं तो मुर्गा हूं।

मंगलवार, 26 नवंबर 2013

हँसना जरुरी है

रामप्यारी (ताऊ से)- जब आप तेजी से कार चलाते हुए टर्निग लेते हो तो मुझे डर लगता है कि कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए।
ताऊ (रामप्यारी से)- बेवकूफ , ऐसे मौकों पर तुम डरो मत मेरी तरह तुम भी चुपचाप आंखें बंद कर लिया करो।

ताऊ मस्ती के मूड में थे, पहुँच गए डाक्टर के पास ।
ताऊ (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है।
डॉक्टर (ताऊ से)- क्या?
ताऊ- मुझे बात करते वक्त आदमी दिखाई नहीं देता।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
ताऊ- जब-जब मैं फोन पर बात करता हूं।


बेटा (बाप से)- पापा मैं इतना बड़ा कब हो जाऊगा कि मम्मी से बिना पूछे कही जा सकूं ।
बाप (बेटे से)- इतना बड़ा तो मैं भी अभी नहीं हुआ हूं।

एक दिन मैं एक दुकान में गया। कभी कोई चीज उठाता, उसे देखता फिर उसेरखकर दूसरी चीज उठा लेता। कुछ पूछताछ भी की दुकानदार से , लेकिन कुछखरीदा नहीं।
काफी देर तक मैंने ऐसा ही किया तो झुंझलाकर दुकानदार ने पूछा- श्रीमानजी,आखिर आपको चाहिए क्या?
मौका! मैंने जवाब दिया।

एक बार , मैं टिकेट की लाइन में लगा हुआ था तभी एक हट्टा-तगड़ा सरदारआता है और मुझे हटने के लिए कहता है .
मैं -मैं क्यों हटू ?
सरदार -हट जा नहीं तो ..
मैं - नहीं तो क्या ?
(सरदार मुझे एक झापड़ मार देता है)
मैं - सरदार जी, आपने ये झापड़ मजाक में तो नहीं मारा है ना ?
सरदार -नहीं ?
मैं - ठीक है ,तब कोई बात नहीं .
सरदार -तुम ऐसा क्यों पूछ रहे ?
मैं - क्योंकि मुझे मजाक पसंद नहीं .

एक दिन वही सरदार जी मुझे मिल गए एक ऊँचे पहाड़ के ऊपर बैठकर पढाई कररहे थे .
मैंने , उनसे पुछा, -'' क्या कर रहे हो ?''
सरदार जी ने जवाब दिया, '' हायर स्टडीज ''

मैं (एक दिन ) - ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी ....
अचानक यमदूत आ गए..और बोले.. तुम्हारी जान लेने का हुक्म है।
मैं - लो बताओ, अब इंसान मजाक भी नही कर सकता है क्या...?

अपने वकील साहब (चोर से)- क्या तुमने चोरी की थी ?
चोर (वकील साहब से)- जी साहब।
वकील साहब- यह बताओ कि तुमने चोरी कैसे की ?
चोर- रहने दीजिए वकील साहब, अब इस उम्र में आप चोरी के गुण सीखकर क्या करेंगे!

टीचर (रामप्यारी से)- तुम मेरी कक्षा में सो नहीं सकती ।
रामप्यारी (टीचर से)- सर, सो तो सकती हूं अगर आप जोर से ना बोलें।

छुटपुट चुटकुले


राज जी (ताऊ से)- शादी में दूल्हे के साथ बाराती क्यों जाते हैं?
ताऊ - क्योंकि बड़े कहते हैं कि किसी की खुशी में जाओ या न जाओ पर मुसीबत में जरूर जाना चाहिए।


ताऊ (डॉक्टर से)- मुझे अजीब सी बीमारी हो गयी है.. जब मेरी बीवी (ताई ) बोलती है तो मुझे कुछ सुनाई नही देता..
डॉक्टर- ये बीमारी नही खुदा की नियामत है


ज्ञान जी ने आने वाले से पूछा, " क्या तुम्हें पता नही कि आज्ञा के बिना अन्दर आना मना है।"
आने वाला, "जनाब मैं आज्ञा लेने के लिए ही अन्दर आया हूं।"

यात्री (मुझसे )- तुमने मेरी जेब में हाथ क्यों डाला?
मैं - मुझे माचिस चाहिए थी। यात्री- तुम मुझसे मांग सकते थे।
मैं - मैं अजनबियों से बात नही करता


सुरेन्द्र जी को उनके दोस्त ने खाने पर बुलाया।
सुरेन्द्र जी जब दोस्त के घर गए तो घर पर ताला लगा था, और लिखा था मैंने तुमको बेवकूफ बनाया।
सुरेन्द्र जी ने होशियारी दिखायी और नीचे लिख दिया, मैं तो आया ही नही था।

सुरेन्द्र जी की पत्नी (सुरेन्द्र जी से)- तुम्हें मेरी कौन सी बात सबसे अच्छी लगती है, मेरी खूबसूरती या मेरी समझदारी।
सुरेन्द्र जी - मुझे तुम्हारी ये मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है


अध्यापिका - रामप्यारी ! तुम्हारा सारा होमवर्क गलत है।
आखिर इसका क्या कारण है??
रामप्यारी - जी, कारण तो ताऊ ही बता सकते है

अध्यापक ने रामप्यारी से कहा, मैने कल तुम्हें जो हिंन्दी मे पाठ पढाया था, उसे सुनाओ ।
रामप्यारी - टीचर जी , आता नही है। इस पर अध्यापक ने कहा, नही आता तो ऐसा करो जो आता है वही सुनाओ।
रामप्यारी बोली - मुझे तो गाना आता है वही सुना दूँ ?

हँसना मना है


एक लेखपाल जी थे , उनसे नायब साहब ने राजस्व रिपोर्ट मांगी थी ३१ मार्च से पहले । ३० मार्च को भी लेखपाल जी आराम कर रहे थे , रिपोर्ट बनाना शुरू ही नही किए थे ।
नायब साहब ने पूछा - लेखपाल जी रिपोर्ट बन गई ?
लेखपाल जी बोले - हाँ साहब , रहा काम थोड़ा जीन-लगाम-घोड़ा ।

दर्शनशास्त्र के क्लास में प्रोफेसर ने छात्रों से पूछा, आपकी नजर में वास्तविक और निष्ठावान आशावादी कौन है?
एक छात्र ने उत्तर दिया, सर! वह व्यक्ति जो सालों से गंजा है लेकिन जेब में कंघा लिए घूमता है।

एक आदमी अपने मित्र से कह रहा था- मैं बूढ़ा होता जा रहा हूं। जिस तरह लोग मुझसे बातें करते हैं, इससे तो यही अंदाजा होता है।
यह सुनकर उसके मित्र ने तसल्ली देते हुए कहा- तुम बूढ़े नहीं हो। अच्छा यह बताओ कि लोग तुमसे किस अंदाज से बातें करते हैं।
उस आदमी का उत्तर था- पहले वे मुझसे कहा करते थे कि आप शादी क्यों नहीं कर लेते और अब कहते हैं कि आपने शादी क्यों नहीं की?

बस स्टैंड पर खड़े एक युवक ने एक सुंदर युवती से कहा, मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैंने आपको पहले भी कहीं देखा है और आपसे बाते भी की है।
युवती मुस्कराई और मीठे स्वर बोली, मुझे विश्वास है कि आपका विश्वास सही है क्योंकि मैं पागलखाने में नर्स हूं।

कॉलेज के पहले दिन, प्राचार्य महोदय ने छात्रों को कॉलेज के नियम समझाये- कोई भी लड़का लड़कियों के हॉस्टल में नही जा सकेगा। इसी प्रकार कोई भी लड़की लड़कों के हॉस्टल में नहीं जा सकती। इस नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार 100 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।
दूसरी बार पकड़े जाने पर 200 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इसी प्रकार यदि तीसरी बार पकड़े गये तो 1000 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। किसी को इस बारे में कुछ पूछना है?
एक लड़के ने हाथ उठाया और पूछा, पूरे एक सत्र के लिए क्या देना होगा सर?


सुरेन्द्र जी (पत्नी से)- अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगी ?
पत्नी (सुरेन्द्र जी से)- वही अगर जो मैं मर जाऊं तो आप करते।
सुरेन्द्र जी (पत्नी से)-मुझे मालूम था तुम दोबारा शादी किए बिना नहीं रहोगी।

कॉलेज में एक बड़ी उम्र की लड़की ने दाखिला लिया तो सारे लड़के-लड़कियों ने उसे मौसी कहना शुरू कर दिया। कुछ दिनों तक तो उस बेचारी ने सहन किया। अंत में उसने तंग आकर प्रिंसिपल से शिकायत की।
प्रिंसिपल को बड़ा क्रोध आया तो क्लास रूम में पहुंचे और बोले- जो भी इसे मौसीकहता है वह तुरन्त खड़ा हो जाये।
एक-एक करके सारी क्लास खड़ी हो गयी। केवल एक लड़का बैठा रहा। प्रिंसिपल ने बड़ी हैरानी के साथ उस लड़के से पूछा- क्यों भई! तुम इसे मौसी नहीं कहते?
लड़के ने ठंडी सांस भरकर कहा- सर! मैं सारी क्लास का मौसा हूं।

हँसना मना है



ताऊ को कई दिन से धमकी भरे फ़ोन मिल रहे थे , तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को बताना ठीक समझा .
ताऊ (पुलिस से)- मुझे फोन पर धमकियां मिल रही है।
पुलिस (ताऊ से)- कौन है जो आपको धमकियां दे रहा है?
ताऊ (पुलिस से)-टेलीफोन वाले बोल रहे हैं बिल नहीं भरोंगे तो काट दूंगा।

एक दिन एक भिखारी ताऊ को मिल गया
भिखारी (ताऊ से)- पचास पैसे दे दो भैया, मैंने तीन दिन से खाना नहीं खाया है।
ताऊ (भिखारी से)- दस रुपये दूंगा, पहले ये तो बता पचास पैसे में खाना कहां मिलता है।

एक दिन राज जी ने ताऊ से पूछा
राज जी (ताऊ से)- अगले जन्म में तुम किस रूप में पैदा होना चाहोगे?
ताऊ (राज जी से)- कॉकरोच बनकर।
राज जी - वो क्यूं?
ताऊ - क्योंकि मेरी पत्नी(ताई ) केवल कॉकरोच से ही डरती है।


रामप्यारी को तो आप जानते ही पढ़ने में तो उसका मन लगता ही पर दिमाग बहुत चलता है .
मास्टर (रामप्यारी से )- मेरे एक प्रश्न का उत्तर दो, बताओ अंडा पहले आया था या मुर्गी?
रामप्यारी (मास्टर से)- अंडा
मास्टर (रामप्यारी से)- कैसे बताओ?
रामप्यारी (मास्टर से)- सर, यह तो दूसरा प्रश्न पूछ डाला।

सुरेंद्र जी तो आप को याद ही होंगे वो इलाहबाद से रायबरेली वाले , उनकी पत्नी ने उनसे पूछा
पत्नी (सुरेंद्र जी से)- अगर मैं मर जांऊ तो क्या तुम्हें बहुत दुख होगा?
सुरेंद्र जी (पत्नी से)- हां, दुख तो होगा ही।
पत्नी (सुरेंद्र जी से)- क्या तुम कभी-कभी मेरी कब्र पा आया करोगे?
सुरेंद्र जी (पत्नी से)-कभी-कभी क्यों रोज ही आया करूंगा। कब्रिस्तान मेरे दफ्तर के पास ही तो पड़ता है।

एक दिन रात को सुरेन्द्र जी अकेले घर जा रहे थे, रास्ते में पुलिसवाला मिल गया .
पुलिस (सुरेन्द्र जी से)- रात के 1 बजे तुम कहां जा रहे हो?
सुरेन्द्र जी (पुलिस से)- मैं शराब पीने के दुष्परिणाम पर भाषण सुनने जा रहा हूं।
पुलिस (सुरेन्द्र जी से)-इतनी रात मैं तुम्हे कौन भाषण देगा?
सुरेन्द्र जी (पुलिस से)- मेरी बीवी।

एक दिन रास्ते में दिवेदी जी (वकील साहब ) को एक भिखारी मिल गया .
भिखारी (वकील साहब से)- बाबू कुछ पैसे दे दो।
वकील साहब (भिखारी से)- अरे भई, मोटे तगड़े हो, कुछ काम क्यों नहीं करते?
भिखारी (वकील साहब से)- मैंने पैसे मांगे है, सलाह नहीं।


एक दिन बस में
मैं (जेबकतरे को)- तुम्हें शर्म नही आती, मेरी जेब काटते हो?
जेबकतरा (मुझसे से)- शर्म तो आपको आनी चाहिए जेब में एक पैसा भी नही रखते।

मंगलवार, 21 मई 2013

हंसने और गुदगुदाने का बहाना

इंटरनेट की दुनिया में कई मित्र बनते हैं तो कई शत्रु भी इस हिसाब से ये वास्तविक दुनिया से बहुत ज्यादा अलग नही है ।

-----------------------------------------------------------------------------------
एक शादीशुदा आदमी का अपनी सेक्रेटरी के साथ अफेयर था।

एक दिन वो लोग डेट पर गए और एक साथ काफी समय बिताया जिसमें रात के 8 बज गए।

घर वापस जाते समय आदमी ने अपने जूते और कपड़े धूल और घास में रगड़ दिए।

घर पहुंचने पर पत्नी ने पूछा ‘इतनी देर क्यों हो गई, कहां थे आप?’

आदमी ने कहा, ‘मैं तुमसे झूठ नहीं बोल सकता हूं। मेरा एक अफेयर है और मैं अभी एक डेट से ही वापस आ रहा हूं।‘

पत्नी ने उसकी तरफ देखा और चिल्लाई, ‘झूठे, क्रिकेट खेल के आ रहे हो ना।‘
---------------------------------------------------------------------------------------

सरेआम लड़की को छेड़ रहा था संता.........

संता लड़की को छेड़ते हुए: सोनिये, की हाल है?

लड़की गुस्से में: वही जो तेरी बहन का है!

संता हंसते हुए: अच्छा तो तुझे भी दस्त लगे हैं!

---------------------------------------------------------------------------------------

प्रीतो: मेहमान आ रहे हैं और घर में दाल के सिवा कुछ भी नहीं है।

संता: जब मेहमान आएँ तो किचन में एक बर्तन गिरा देना, मैं पूछूं तो कहना कि शाही पनीर गिर गया... फिर दूसरा बर्तन गिराना और कहना कि बिरयानी गिर गई... मैं कहूंगा कि चलो दाल ही ले आओ।

मेहमानो के आने के बाद, रसोई से बर्तन गिरने की आवाज़ आई।

संता: क्या हुआ?
..
.
.
प्रीतो: कमबख़्त दाल ही गिर गई!
---------------------------------------------------------------------------------------
तीनों दोस्त स्वर्ग के अंदर जा ही रहे थे कि यमदूत ने उन्हें रोका और कहा - स्वर्ग का दरवाजा ठीक कराना है। जरा तीनों अपना-अपना एस्टिमेट बताओ।

पाकिस्तानी बोला - नौ हजार रुपए।

यमदूत - यह कैसे?

पाकिस्तानी - 3 हजार का मटेरियल, 3 हजार मजदूरी और 3 हजार मुनाफा।

अब चीनी का अनुमान - तैतीस हजार। 11 हजार का मटेरियल, 11 हजार रुपए मजदूरी और 11 हजार मेरे मुनाफा।

प्रेमसुख लाल (इंडियन) - उनतीस हजार।

यमदूत - यार! यह कैसा एस्टिमेट है?

प्रेमसुख - सीधा-सा। 10 हजार मेरे, 10 हजार तुम्हारे और नौ हजार पाकिस्तानी ठेकेदार के। वह काम अच्छे से काम निपटा देगा।
------------------------------------------------------------------------------------
शेर एक बुढ़िया से: मैं तेरा खून पी जाऊंगा।

बुढ़िया: पीना है तो किसी जवान मर्द का पी उसका खून गरम होगा।

शेर : नहीं, मेरा आज Cold Drink पीने का मूड है।
-------------------------------------------------------------------------------------
एक इंजीनियर, एमबीए और संता नाव में जा रहे थे। रास्ते में भूत ने नांव रोक ली।

भूतः समुद्र में कुछ ऐसा फेंको की मैं खोज न सकूं। मैंने खोज लिया तो तुम्हारी मौत नहीं खोज पाया तो मैं तुम्हारा गुलाम।

इंजीनियर ने सूई फेंकी, भूत ने खोजकर उसे मार दिया।

एमबीए ने अपने फोन का मेमोरी कार्ड फेंका, भूत ने उसे भी खोज लिया।

अब संता की बारी आई।

संता ने पानी में डिस्प्रिन की गोली फेंकी, भूत नहीं खोज सका।

संताः बहुत इंसानों को खा रहा था, चल घर चल अब बंतो के बेलन खाना।
------------------------------------------------------------------------------------
संता: पंजाब एक्सप्रेस कब आएगी?

टीटी: पांच बजे|

संता: लोकल?

टीटी: नौ बजे|

संता: मालगाड़ी?

टीटी: एक बजे, पर आपको जाना कहां है?

संता: कहीं नहीं,बस पटरी पर पोट्टी करनी थी !!
--------------------------------------------------------------------------------------
एक लड़की महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई और संता को देखकर बोली- कोबरा परफ्यूम, 6000 रुपए।

दूसरी लड़की आई और वह भी संता को देखकर बोली- ब्रूट परफ्यूम 7000 रुपए।

अचानक लिफ्ट रुक गई। दोनों लड़कियों ने अपनी-अपनी नाक पकड़ कर संता को देखने लगीं।

संता ने मुस्कुराते हुए कहा- मूली, 15 रुपए किलो!

------------------------------------------------------------------------------------
संता (बंता जी से)- क्या तुम्हें रात में मच्छर परेशान नहीं करते?

बंता - कतई नहीं।

संता - भला वो कैसे? मुझे तो बहुत परेशान करते हैं।

बंता - मैं रात को शराब पीकर जब बिस्तर पर लेटता हूं तो मच्छर मुझे घेर लेते हैं। पहले तो नशे की हालत में मुझे उनके काटने का पता ही नहीं चलता और जब मैं होश में आता हूं, वे नशे में धुत हो चुके होते हैं।
-----------------------------------------------------------------------------------
एक लड़का बस स्‍टाप पर लड़की से कहता है "क्या आप मुझे अपनी Dairy Milk का एक टुकडा़ दे सकती हैं"?

लड़की लड़के से: "क्‍या मैं आपको जानती हूं"?

लड़का: " अरे... ड्रामा बंद कर, जल्‍दी से दे दे...अभी-अभी समोसा खा के आया हूं, मिर्ची लग रही है"!!!
-----------------------------------------------------------------------------------
बेटा: मम्मी 'लव मैरिज' करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या?

मम्मी : तू जरूर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और यह सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा। लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में ही लगी रहती हैं। जहां अच्छा लड़का देखा शुरू हो गईं... बेटा तू इनसे बच के रहना। ये बहुत मक्कार और कमीनी होती हैं। और इनका तो खानदान भी.......

बेटा: बस मम्मी ... ऐसा कुछ नहीं है। वो तो डैडी बता रहे थे कि आप दोनों की लव मैरिज हुई थी
----------------------------------------------------------------------------------
एक लेडी तोते की दुकान में एक तोता खरीदने के लिए गई।

दुकानदार उस लेडी से: “ मेम यह तोता खरीद लीजिए, यह बिल्कुल इंसानों की तरह बोलता है।

लेडी हैरान होकर तोते से पूछती है: “ अच्छा फिर ये बताओ कि मैं तुम्हें कैसी लगती हूं ?

तोता: “ एक नंबर की कैरेक्टरलेस लगती हो।

लेडी को गुस्सा आ जाता है और वह दुकानदार से बोलती है: “ यह तोता तो गाली देता है ”।

दुकानदार उस लेडी से माफी मांगता है और उस तोते को अंदर ले जाकर खूब मारने लगता है, इस दौरान वह तोते से पूछता है: “ अब तो गाली नहीं देगा ”। तोता जवाब देते हुए: “ नहीं मालिक अब मैं गाली नहीं दूंगा।

तोते को मारने के बाद दुकानदार अंदर से बाहर आता है और लेडी से बोलता है.... लीजिए मैम ये तोता अब गाली नहीं देगा।

लेडी फिर से उस तोते से पूछती है: “ अगर मेरे घर में एक आदमी आए तो तुम क्या सोचोगे ”?

तोता: “ तुम्हारा पति होगा ”।

लेडी: “ अगर दो आदमी आए तो ”?

तोता: “ तुम्हारा पति और देवर”।

लेडी: “अगर तीन आदमी आए तो ” ?

तोता: “ तुम्हारा पति, देवर और भाई”।

लेडी: “ अगर चार हुए तो ”?

तोता डरकर दुकानदार की तरफ हाथ जोड़कर बोला: “ सर जी मैंने पहले ही बोला था कि यह कैरेक्टरलेस है”!!!
-----------------------------------------------------------------------------------
संता ट्रेन में चढ़ने वाला था, तभी आकाशवाणी हुई मत चढ़, ट्रेन पलट जाएगी।

तब संता प्लेन से जाने लगा फिर से आकाशवाणी हुई कि प्लेन क्रैश हो जाएगा।

संता उतरा और बस में बैठने लगा तो फिर आकाशवाणी हुई कि बस खाई में गिर जाएगी!

झल्लाकर संता जी ने गुस्से में पूछा की आखिर तू है कौन?

आवाज आई....तेरा फरिश्ता..!!

संता जी चिल्लाए - साले, जब मैं घोड़ी पर चढ़ रहा था तब क्या तेरा गला बैठ गया था.....!!
-------------------------------------------------------------------------------------
एक लड़का और लड़की डेट कर रहे थे।

लड़का- मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं।

लड़की- क्या तुम मेरे लिए मर सकते हो?

लड़का- हां।

लड़की- क्या तुम मेरे लिए अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर सकते हो?

लड़का- बहन जी, आपके घर वाले परेशान हो रहे होंगे, आप घर जाइए।

बुधवार, 5 दिसंबर 2012

Hindi Jokes, हास्य-व्यंग्य, LATIFE/लतीफ़े, CHUTKULE,



1 - मालिक: तुम बाथरूम में क्यू घुस आए, क्या तुम्हे पता नही था की मैं नहा रहा हूँ?
नौकर: हज़ूर ग़लती हो गयी, में समझा था बेगम साहिबा है.

2 - टीचर: सच ओर वहम में क्या फ़र्क़ है ?
स्टूडेंट: आप जो हमें पढ़ा रही हैं वो सच है, लेकिन हम सब पढ़ रहे हैं ये आपका वहम है……..

3- लड़का: माँ, आज मेरा दोस्त घर आ रहा है….
घर के सब खिलोने छिपा दे.

माँ: तेरा दोस्त चोर है क्या?
लड़का: नहीं, वो अपने खिलोने पहेचान लेगा !

4- एक छोटा बच्चा बहुत देर से घर के बाहर खड़ा दरवाजे की घंटी बजाने की कॉसिश कर रहा था.तो एक बूढ़ा आदमी आया और कहा:
बूढ़ा आदमी: क्या कर रहे हो बेटा?
बच्चा: अंकल, यह घंटी बजाना चाहता हूँ.

बूढ़ा आदमी (घंटी बजi के): यह लो बज गया, अब क्या है?
बच्चा: अब भागो!

5- कस्टमर: मुझे फोन पेर धमकिया मिल रही है.
पोलीस: कौन है वो जो आपको धमकिया दे रहा है?
कस्टमर: टेलिफोन वाले बोलते है के, “बिल नही भरोगे तो काट देंगे.”

6 - लोग कहते हैं की खुदा ने आपको बड़ी फ़ुर्सत में बनाया है…
ठीक ही कहते हैं, फालतू काम फ़ुर्सत में ही तो किए जाते हैं.

7 - जो तुमको हो पसंद वोही बात कहेंगे,
तुम दिन को अगर रात कहो तो रात कहेंगे,
क्यूंकी… … “पागलो से बहस नही की जा सकती”….

8 - बहू का फर्स्ट अफेयर सुनने के बाद ससुर ने बहू को मारा!
2न्ड अफेयर पता लगने पर पति ने मारा!
लेकिन सास हर बार चुप रही!
क्यूँ??
.
क्यूंकी सास भी कभी बहू थी!

9 - टीचर: उसने खुद खुशी कर ली, उससे खुद खुशी करनी पड़ी, डिफरेन्स बताओ.

स्टूडेंट: पहले वाला पढ़ा लिखा बेरोज़गार था, दूसरा शादी शुदा था.

10 - एक बार एक तोता उड़ रहा था फुल स्पीड पर.
उसके सामने अचानक फुल स्पीड में एक फरारी आ रही थी, दोनो की टक्कर हुई…
तोता बेहोश होगा या, रास्ते में एक भिकारी था उसने तोता को उठाया और घर ले गया.
उसको मरहम लगाया और पिंजरे में रख दिया.
जब तोता को होश आया, उसने अपने आप को पिंजरे में देखा.

और बोला, “आईला … जेल …. वो फरारी का ड्राइवर मर गया क्या ??

शुक्रवार, 11 मई 2012

Mulla Nasruddin ke Chutkule

मुल्ला नसरूद्दीन के चुटकुले 1-10

Mulla Nasruddin



1.


एक दिन मुल्ला एक मशहूर मनोचिकित्सक के पास पहुँचा और उससे निवेदन किया कि क्या वो उसका व्यक्तित्व विभाजित (पर्सनॉलिटी स्प्लिट) कर सकता है.

“तुम्हारा व्यक्तित्व विभाजित करना?” डॉक्टर ने आश्चर्य से पूछा - “यहाँ तो स्प्लिट पर्सनालिटी वाले इलाज के लिए आते हैं और ठीक होकर जाते हैं. तुम तो उलटे इस काम के लिए कह रहे हो! भला क्यों?”

“इसलिए कि,” मुल्ला ने जवाब दिया – “मैं बेहद अकेलापन महसूस करता हूँ.”

--


2.


बॉस ने मुल्ला से पूछा – “आखिर तुम कब सुधरोगे? तुम तो रोज ही देर से आते हो!”

“यह तो सरासर आपकी गलती है सर!” मुल्ला ने आगे कहा – “शाम को घर जाते समय आप ही हमेशा से कहते रहे थे कि घड़ी को मत देखो काम को देखो. तो अब मेरी आदत घर में भी ऐसी हो गई है. अब मैं घर पर भी घड़ी नहीं देखता.”

--


3. 


नई भर्ती के लिए साक्षात्कार हो रहे थे. मुल्ला से साक्षात्कारकर्ता ने पूछा – “एक तरफ तो आप कह रहे हैं कि आपको 5 वर्षों का कार्य का अनुभव है, परंतु दूसरी तरफ आपके प्रोफ़ाइल में तो लिखा है कि आपने इससे पूर्व कभी भी कहीं भी काम नहीं किया है.”

“तो क्या,” मुल्ला ने स्पष्ट किया – “आपने अपने विज्ञापन में यह नहीं लिखा था कि आपको एक स्वप्नदृष्टा युक्त उम्मीदवार की आवश्यकता है?”

--


4. 


इंजीनियर हेतु भर्ती के लिए लिखित परीक्षा चल रही थी.

थर्मोडायनामिक्स का एक कठिन सवाल मुल्ला को उलझा रहा था.

आखिर में मुल्ला को जवाब सूझ गया. मुल्ला ने लिखा – इसका स्पष्ट उत्तर है कि मुझे यह नौकरी नहीं मिलनी!

--


5. 


मालिक ने डायरेक्टर को कहा कि मुल्ला को नौकरी से निकाल दे. मुल्ला नया नया नौकरी में आया ही था और उसे बमुश्किल हफ़्ता भर हुआ था.

डायरेक्टर भला आदमी था, वो किसी का दिल नहीं दुखा सकता था. तो उसने बर्खास्तगी पत्रक में लिखा – “मुल्ला नसरूद्दीन ने हमारे साथ पूरे सप्ताह भर काम किया और हम सब उसके कार्य से संतुष्ट थे.”

--


6. 


मेले में एक झूले पर मुल्ला लगातार झूले जा रहा था. थोड़ी देर के लिए झूला बंद हुआ तो मुल्ला दौड़ता हुआ आया, जल्दी से पानी पीया और फिर वापस झूले पर जा बैठा.

पास बैठे एक बच्चे ने पूछा – “अंकल, आपको भी झूला झूलना बहुत अच्छा लगता है?”

“अच्छा?” मुल्ला भड़क गया – “झूले में बैठना मुझे बिलकुल ही अच्छा नहीं लगता. मेरा सिर चकराता है. झूले में इतने देर से बैठे बैठे मेरा जी घबरा रहा है. परंतु इस झूले के मालिक पर मेरा पचास रुपया उधार है. और उस उधारी को वसूलने का हिक्कक... एक,,,, हिक्कक... यही.... हिक्कककक... रास्ता बचा.... हिक्कक...”

---


7. 


एक धनी विधवा को उसके व्यापार में बड़ा नुकसान हो गया और वो दीवालिया हो गई. उसने अपने प्रेमी मुल्ला नसरूद्दीन से अपना दुखड़ा रोया और पूछा - “मैं तो अब गरीब हो गई. तुम मुझे अब भी उतना ही प्यार करते रहोगे ना?”

“हाँ, हाँ, क्यों नहीं,” मुल्ला ने जवाब दिया – “मैं तुम्हें हमेशा, ताउम्र प्यार करते रहूंगा. इसी शिद्दत के साथ. अलबत्ता आज के बाद शायद हम दोनों की मुलाकात अब कभी न हो.”

--


8. 


एक आदमी बीच बाजार में जापानी क्रीम बेच रहा था और चिल्ला चिल्ला कर उसकी खूबियाँ गिना रहा था. वो चिल्लाया – “यदि इस जापानी क्रीम के लेबल पे लिखे पर भरोसा न हो तो मेरी ओर देखो. मैं 103 साल का हूँ, मगर लगता 35 का भी नहीं हूँ...”

एक संभावित ग्राहक ने पास खड़े विक्रेता के सहायक मुल्ला नसरूद्दीन से पूछा – “क्या ये सही में 103 साल का है? 103 साल में तो जुबान हिलने लग जाती है...”

“ठीक ठीक तो मुझे भी नहीं पता,” मुल्ला ने जवाब दिया- “मगर इतना बता सकता हूं कि हमारी कंपनी में विक्रेता के रूप में इसने कल ही ज्वाइन किया है.”

--


9. 


मुल्ला कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर पहुँचा और अपनी व्यथा सुनानी शुरू कर दी –

मेरे पास एक ही, छोटा सा कमरा है और मेरे साथ मेरे दो और भाई रहते हैं. एक ने चार बंदर पाले हैं और दूसरे ने छः कुत्ते. वे सभी उसी छोटे से कमरे में रहते हैं. बदबू और घुटन से मेरा तो जीना हराम हो गया है.

काउंसलर ने सांत्वना देते हुए कहा – “कमरे में खिड़की तो होगी..”

“हाँ है” मुल्ला ने कहा.

“तो उसे तुम खोल क्यों नहीं लेते” काउंसलर ने उपाय बताया.

“क्या?” मुल्ला चिल्लाया – “और मैं अपने सारे कबूतर उड़ जाने दूं?”

--


10. 


मुल्ला नसरूद्दीन ने अपनी नई गर्लफ्रेंड से पूछा कि क्या वो उससे शादी करेगी.

उसकी गर्लफ्रेंड कुछ उहापोह में थी. फैसला लेने से पहले उसने जांच परख करने के लिहाज से मुल्ला से पूछा –

“यदि मैं ना कह दूं तो क्या तुम आत्महत्या कर लोगे?”

“हाँ शायद,” मुल्ला ने आगे कहा – “यह तो मेरा जाना पहचाना और परीक्षित तरीका है.”

--
By : Rajesh Mishra

शुक्रवार, 13 अप्रैल 2012

मज़ेदार चुटकुले


ऊपर जाने का रास्ता...

डॉक्टर प्रेमसुख अपने दोस्त घोंचू से: क्या करूं, यार? यहां पर आकर तो मेरा धंधा ही चौपट हो गया। घोंचू - इसका कारण है तुम्हारे क्लीनिक पर आने वाली सीढ़ियों पर लगी पट्टियां। प्रेमसुख ने आश्चर्य से पूछा - क्या मतलब? घोंचू - पट्टियों पर लिखा है ‘ऊपर जाने का रास्ता।’

सिर्फ एक मिनट में...

घोंचू (डॉक्टर प्रेमसुख से) - डॉक्टर साहब, एक दांत निकालने के सौ रुपए.... और वो भी आप कहते हैं कि दांत सिर्फ एक मिनट में निकाल देंगे। सिर्फ एक मिनट के काम के लिए सौ रुपए आपकी फीस तो बहुत ज्यादा है। डॉक्टर प्रेमसुख: तो ठीक है...! वहीं दांत मैं धीरे-धीरे दस घंटे में निकाल दूंगा, तब तो खुश होंगे न आप?
शर्म तो...
थानेदार प्रेमसुख लाल (चोर घोंचू से) - क्यों रे...! कल थाने में तूने मेरी ही जेब से पर्स मार दिया। तुझे थोड़ी भी शर्म नहीं आई? घोंचू लाल - थानेदार साब! शर्म तो आपको आनी चाहिए...., क्योंकि आपके पर्स में एक रुपया भी नहीं निकला।

सपने में लड़की

संता: कल मेरे सपने में एक लड़की आई थी। वाह, क्या लड़की थी! जीतो: अकेली आई थी न? संता: तुम्हें कैसे पता?
आसमान में तारों का मतलब?
संता और बंता कहीं जा रहे थे। रास्ते में रात हो गई तो दोनों टेंट लगाकर सो गए। आधी रात को संता की आंख खुली। उसने बंता को जगाकर पूछा, ‘आसमान की तरफ देखकर बता, तुझे क्या नजर आ रहा है?’

ड्यूटी पर नहीं हूं

एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी हो रही थी। पत्नी: उठो जी हमारे घर में चोरी हो रही है। इंस्पेक्टर: मुझे सोने दो मैं इस समय ड्यूटी पर नहीं हूं।

बाकी 999 कौन हैं?

पत्नी ने पति को प्रेम जताते हुए कहा आप हजारों में एक हैं। पति ने सुनकर पत्नी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और गुस्से में बोला, बाकी के 999 कौन हैं?

मम्मी-पापा की लड़ाई

टीचर: तुम लेट क्यों आए हो? मोनू: मम्मी-पापा लड़ रहे थे।

1 रुपये में क्या आता है

बंता: क्या बात है तुम इतनी परेशान क्यों हो? प्रीतो: मुन्ने ने एक का सिक्का निगल लिया है। बंता: निगलने दो, आजकल एक रुपए का आता ही क्या है।

अक्ल की जरूरत

पत्नी (पति से): मुझे 50 रुपए की जरूरत है। पति (गुस्से से): तुम्हें रुपए से ज्यादा अक्ल की जरूरत है। पत्नी: आपसे वही चीज मांगी है, जो आपके पास है।

मां का प्यार

एक लड़का घर देर से लौटा। मां: कहां था? बेटा: इमोशनल फिल्म देखने गया था, ‘मां का प्यार’। मां: अब अंदर जाकर एक्शन फिल्म देख ‘बाप की मार’।

अंग्रेज़ी में पिताजी का नाम...

टीचर: राजू अपने पिताजी का नाम अंग्रेज़ी में लिखो। राजू: ब्यूटिफुल रेड अन्डरवियर। टीचर: यह क्या बदतमीजी है। राजू मासूमियत से बोला, ‘सर, मेरे पिताजी का नाम सुन्दर लाल चड्ढा है।’

बिना इंटरेस्ट का लोन...

बैंक मैनेजर: सर, हम अपने बैंक में आप को बिना इंटरेस्ट के लोन देंगे। संता: अरे भाई, जब लोन देना है तो थोड़ा हंसते-हंसते दो ना! अगर इंटरेस्ट नहीं है तो मत दो।

शेर है या कुत्ता?

संता: आपका कुत्ता तो शेर जैसा दिखता है, क्या खिलाते हो? बंता: ये शेर ही है, प्यार-व्यार के चक्कर में पड़ कर इसकी शक्ल कुत्ते जैसी हो गई है।

भिखारी फिल्म का पोस्टर देख रहा है...

एक भिखारी (दूसरे भिखारी से): अरे भाई तुम इस सिनेमा के पोस्टर को ऐसे क्यों घूर रहे हो? दूसरा भिखारी: क्योंकि इस फिल्म का मैं ही प्रड्यूसर हूं।

गिफ्ट

एक आदमी अपने पिता को जन्मदिन पर घड़ी गिफ्ट देते हुए शेर अर्ज किया, ‘फूल बहुत है पर गुलाब जैसा कोई नहीं। मेरे बाप तो बहुत है पर आप जैसा कोई नहीं।’

मिट्टी

दो दोस्त रंजीत और सोनू जंगल में घूम रहे थे। तभी एक शेर सामने आ गया। सोनू ने शेर की आंखों में मिट्टी फेंकी और भागने लगा। और दोस्त को भी भागने के लिए कहा। रंजीत− मैं क्यों भागूं, मिट्टी तो तूने फेंकी है।

शक्ल

राम− देखो! वह लड़की मेरी तरफ देखकर मुस्कुरा रही है। मोहन− यह तो कुछ भी नहीं है, जब मैंने पहली बार तुम्हारी शक्ल देखी थी, तो पूरे तीन दिन अपनी हंसी रोक नहीं पाया था।

10 बच्चों का बाप ज्यादा संतुष्ट

संता- एक आदमी के पास 10 लाख रुपए हों और दूसरे के 10 बच्चे हों, तो इनमें से कौन-सा आदमी संतुष्ट होगा? बंता- दस बच्चों वाला। संता- क्यों? बंता- क्योंकि जिसके दस बच्चे हों, हो सकता है कि वह और बच्चे न चाहता हो।

घंटी अलग से मारूं?

संता साइकल से जा रहा था। उसने एक लड़की को टक्कर मार दी। लड़की चिल्लाई: अंधे हो क्या, घंटी नहीं मार सकते थे? हड़बड़ा कर संता ने जवाब दिया: पूरी साइकल तो मार दी, अब घंटी अलग से मारूं क्या?

आम के पेड़ पर सेव खाने गया बंता

बंता पेड़ पर चढ़ा और ऊपर बैठे बंदर ने पूछा “ऊपर क्यों आये हो?” बंता: सेव खाने बंदर: पर ये तो आम का पेड़ है बंता: पता है इसलिए मैं सेव अपने साथ लाया हूं।

संता बंता की स्कूटर की सवारी

संता बंता अपने दोस्त के साथ एक ही स्कूटर पर बैठकर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने संता-बंता के स्कूटर को रोक लिया। इस पर संता ने कहा- सॉरी भाईजी, पहले से ही 3 लोग बैठे हैं, बिल्कुल भी जगह नहीं है। आप कोई दूसरा स्कूटर पकड़ें।

हंसने से टूटे बंता के दांत

संता: अरे यार बंता तेरे दांत कैसे टूट गए? बंता: हंसने के कारण संता: वो कैसे बंता: अरे यार, मैं एक पहलवान को देखकर हंस पड़ा।

बंता की मरते हुए आदमी को गिफ्ट

संता: मरते हुए आदमी को हमें क्या देना चाहिए? बंता: बिरला व्हाइट सीमेंट संता: क्यों भला? बंता: क्योंकी सीमेंट में जान होती है न।

महंगी जगह पर ले चलो

जब कल मैं ड्यूटी करके घर लौटा, तो मेरी पत्नी ने कहा कि मुझे किसी महंगे जगह पर ले चलो। मैंने तुरंत गाड़ी निकाली और उसे पेट्रोल पंप पर ले गया।

शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

चुटकुले जरा हट के


बारिश की
एक बूंद – आपको खुशी दे …
दो बूंद – हंसी दे …
तीन बूंद – तंदुरुस्ती दे …
चार बूंद – कामयाबी दे …
पांच बूंद – …
बस कर यार वरना सर्दी हो जायेगी … !
***********************************************************
ये चाँद तारे अब अच्छे नही लगते
रोज रोज के बहाने अब अच्छे नही लगते
खुदा करे इस साल हो जाये आपकी शादी …..
क्योंकि …..
अब  आप  कुँवारे अच्छे नही लगते…. !
************************************************************
जानवरों की विशेषताएं -:
बन्दर -  बुद्धिमान
कुत्ता – वफादार
आप कृपया इससे आगे मत पढ़ना …
मान जाओ …
मत पढ़ो …
गधा – वही करता है जिस काम को मना करो …. !
************************************************************
लाइफ में एक बात हमेशा याद रखना -
क्रीम बिस्किट में क्रीम होती है
पर
टाइगर बिस्किट में कभी टाइगर नहीं होता !
*************************************
दूरियों की न परवाह कीजिये,
दिल जब भी पुकारे बुला लीजिए.
हम दूर नहीं ज्यादा आपसे,
बस दो बोतल बीअर, नमकीन और
सिगरेट मंगवा लीजिए… !

*************************************
पापा बोले – बेटा, कभी न करना शादी.
ये है जीवन की बर्बादी.
बेटा बोला – पापा, मैं भी फ़र्ज़ निभाऊँगा,
अपने बच्चों को भी
यही समझाऊँगा.

***********************************************************
पांच पंछी एक पेड़ की डाली पर बैठे थे.
शिकारी ने  एक  को मार दिया.
तीन उड़ गए.
पर एक बैठा रहा.
बताओ क्यूँ ?
?
बस ऐसे ही, आपकी तरह …..
“खामखाँ की दादागिरी”.

***********************************************************
आवाज़ में मिठास है,
सूरत भी खास है,
तमीज भी फर्स्ट क्लास है,
….
….
…..
बस  भगवान ने गलती  से लड़का बना दिया,
वरना माल तो तू भी झकास है … !

***********************************************************
अच्छा दोस्त तकिये के जैसा होता है,
मुश्किल में सीने से लगा सकते हैं,
दुःख में उसपे रो सकते हैं,
खुशी में गले लगा सकते हैं,
और …
गुस्से में लात भी मार सकते हैं !!!

***********************************************************
तीस मार खां – फ्लॉप
..
दबंग – हिट
..
Moral :  लड़की जवान होने से कुछ नहीं होता …
बदनामी होनी चाहिए !

***********************************************************
पति और पत्ती (चाय की) में क्या समानता है ?
यही कि ….
दोनों की किस्मत में,
उबलना लिखा है,
वो भी औरत के हाथों …. !

***********************************************************
सभी माता-पिता अपने बच्चों से कहते हैं -
“बेटा, दिल लगाकर पढ़ना !”
अब उनको कौन समझाए कि - 
दिल लगाने के बाद,
पढ़ाई कहाँ होती है … ?

***********************************************************
कोई चीज़ बेवफाई से बढ़ कर क्या होगी,
गम-ए-तन्हाई जुदाई से बढ़ कर क्या होगी,
..
किसी को देनी हो जवानी में गर सजा …
तो वो सजा पढ़ाई से बढ़कर क्या होगी ?

***********************************************************
दिल के अरमां आँसुओं में बह गए,
हम उनकी गली में  घूमते रह गए,
चली गई कमबख्त लाइट मौके पे,
और अँधेरे में उनकी अम्मा को I Luv U कह गए !!! 

***********************************************************