हाल में पोस्ट की गई लेख

लेबल

LATEST:


Gazal / ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Gazal / ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 दिसंबर 2011

Koi Deewana Kahta hai....

कोई दीवाना कहता है...



कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है !

मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है !!
मैं तुझसे दूर कैसा हूँ , तू मुझसे दूर कैसी है !
ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है !!

मोहब्बत एक अहसासों की पावन सी कहानी है !
कभी कबिरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है !!
यहाँ सब लोग कहते हैं, मेरी आंखों में आँसू हैं !
जो तू समझे तो मोती है, जो ना समझे तो पानी है !!

समंदर पीर का अन्दर है, लेकिन रो नही सकता !
यह आँसू प्यार का मोती है, इसको खो नही सकता !!
मेरी चाहत को दुल्हन तू बना लेना, मगर सुन ले !
जो मेरा हो नही पाया, वो तेरा हो नही सकता !!

भ्रमर कोई कुमुदुनी पर मचल बैठा तो हंगामा!
हमारे दिल में कोई ख्वाब पल बैठा तो हंगामा!!
अभी तक डूब कर सुनते थे सब किस्सा मोहब्बत का!
मैं किस्से को हकीक़त में बदल बैठा तो हंगामा!!
                                                       - कुमार विश्वास 

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2011

दीपावली हऽ जिन्दगी, हर साँस हऽ दिया


इस दीवाली पर आपके लिये मनोज भावुक की एक भोजपुरी ग़ज़ल ले कर आये हैं। हर साँस के दीपक की तरह जीवन को प्रकाशित करने की कामना से परिपूर्ण इस रचना के साथ ही सभी कों दीपोत्सव की ढेरों शुभकामनाएँ। भावुक जी और कल्पना से भिखारी ठाकुर फेस्टिवल कार्यक्रम के दौरान कोलकाता प्रेस क्लब में भेंट भइल रहे... 


दीपावली हऽ जिन्दगी,  हर साँस हऽ दिया
अर्पित  हरेक  सांस  बा  तहरे बदे  पिया

सूरज त  साथ छोड़  देवे  सांझ  होत ही
हमदर्द बन के मन के मुताबिक  जरे दिया

आघात ना लगित त  लिखाइत ना ई ग़ज़ल
ऐ दोस्त! जख्म देलऽ तू, अब लेलऽ शुक्रिया

भीतर जवन भरल बा, ऊ तऽ दुख हऽ, पीर हऽ
अब के तरे कहीं भला  हम गजल इश्किया

तोहरा हिया में दर्द के सागर बसल बा का ?
कुछुओ  कहेलऽ तू  तऽ ऊ लागेला मर्सिया

कुछ बात एह गजल में समाइल ना, काहे कि
ओकरा मिलल  ना भाव के अनुरूप काफिया

ठंड़ा पड़ल एह  खून के खउले के  देर बा
‘भावुक’ हो एक दिन में सुधर जाई भेडिया