हाल में पोस्ट की गई लेख

लेबल

LATEST:


Mohabbat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mohabbat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

Valentine's Day Special Shayari



वैलेंटाइन डे स्पेशल शाएरी




ऐ मोहब्बत तुझे पाने की कोई राह नहीं....
तू सिर्फ उसे मिलती है जिसे तेरी परवाह नहीं!

आँखों को जब किसी की चाहत हो जाती है
उसे देख के ही दिल को राहत हो जाती है
कैसे भूल सकता है कोई किसी को ‘......‘जब किसी को किसी की आदत हो जाती है
मोहोब्बत कुछ इस कदर हो जाती है उसे
के रब से पहले उसकी इबादत हो जाती है.


गुज़रे है आज इश्‍क के उस मुकाम से,
नफरत सी हो गयी है मोहब्बत के नाम से ।



रोने से किसी को पाया नहीं 
जाता


खोने से किसी को भुलाया नहीं जाता ,
वक्त सबको मिलता है जिन्दगी बदलने के लिए ,
पर जिन्दगी नहीं मिलती वक्त बदलने के लिए ….

कोई प्यार कहता है,
कोई मोहबत कहता है,
कुछ लोग बंदगी,
मगर जिनके साथ हम प्यार करते हैं
उन्हे हम अपनी जिन्दगी कहते हैं….


ज़ख़्म जब मेरे सिने के भर जाएँगे,
आँसू भी मोती बनकर बिखर जाएँगे,
ये मत पूछना किस किस ने धोखा दिया,
वरना कुछ अपनो के चेहरे उतर जाएँगे…


उनको अपने हाल का हिसाब क्या देते

सवाल सारे गलत थे जवाब क्या देते

वो तो लफ्जों की हिफाज़त भी न कर सके

फिर उनके हाथों में जिंदगी की पूरी किताब क्या देते


तेरी उल्फत को कभी नाकाम ना होने देंगे
तेरी दोस्ती को कभी बदनाम ना होने देंगे
मेरी जिंदगी में सूरज निकले ना निकले
तेरी जिंदगी में कभी शाम न होने देंगे


न कोई किसी से दूर होता है

न कोई किसी के करीब होता है

प्यार खुद चलकर करीब आता है

जब कोई किसी का नसीब होता है






शुक्रवार, 4 नवंबर 2011

प्यार में इकरार और इजहार दोनों जरूरी

प्यार में उठो, गिरो नहीं








उम्र जैसे ही बचपन का चोला छोड़कर जवानी की दहलीज पर कदम रखती है, दुनिया की हर चीज बदलकर खूबसूरत नजर आने लगती है। 

जवानी में दुनिया को देखने का नजरिया ही बदल जाता है। इस उम्र में वैसे भी बड़ी से बड़ी सच्चाइयां नजर नहीं आती हैं और रही-सही कसर यह मोहब्बत शब्द पूरी कर देता है।

आखिर यह मोहब्बत है क्या चीज? जिसे करना तो सभी चाहते हैं, लेकिन जानता कोई भी नहीं है। यदि मोहब्बत इतनी रहस्यमय न होती तो क्या मिर्जा गालिब 'इस इश्क के कायदे भी अजब हैं गालिब, करो तो बेहाल हैं, न करो तो बेहाल' जैसा शेर लिखते? 

आपने कभी गौर किया है कि इस प्रेम, प्यार जैसे शब्दों को लेकर कितने विवाद रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह तो एक भावना है, जिसका एहसास धीरे-धीरे ही होता है, लेकिन कुछ तो बिलकुल यकीन के साथ कहते हैं, यह तो पहली नजर का प्यार है जो बस एक बार देखते ही हो जाता है। यह एक तीर है जो दिल के पार हो जाता है।


यह मोहब्बत का तीर है, जिगर के पार हो जाता है पता भी नहीं चलता, न जाने कब प्यार हो जाता है इस बारे में एक बात तो तय है कि दुनिया चाहे कुछ भी बोलती रहे, प्यार करने वाले इस बेकार के विवाद में नहीं फंसते कि प्यार और पहली नजर में कोई रिश्ता होता है या नहीं? 

प्रेमी युगल तो प्यार में डूबते हैं और उन अनमोल क्षणों को बांधकर, सहेजकर रखने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं। और फिर बताइए इसमें गलत भी क्या है? प्यार तो ईश्वर का प्रसाद ही है, बशर्ते आप उसे गलत जगह, गलत तरीके से इस्तेमाल न करें।


क्या आप जानते हैं प्यार में सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण चीज क्या है? नहीं न। प्यार में सबसे महत्वपूर्ण है टाइमिंग्स। यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यही सच है। 

सोचिए यदि आपको किसी से प्यार हो जाए और आप वक्त पर इसका इजहार ही न कर पाएं तो इसका फायदा ही क्या, इसलिए जैसे ही आपके दिल में कुछ-कुछ होने लगे, कोई आंखों के रास्ते दिल में उतरने लगे, तब सही मौका देखकर उसे बता ही दीजिए मुझे मोहब्बत सी हो गई है। 

और हां, याद रखिए प्यार में हमेशा उठें, गिरे नहीं।